संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस कर रही जद्दोजहद
बांदा, के एस दुबे । संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस जद्दोजहद में जुटी है। बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने प्रांतीय कांग्रेस सचिव व प्रभारी अभिमन्यु सिंह के साथ जसपुरा ब्लाक क्षेत्र की न्याय पंचायतों में बैठकें कीं और एक अध्यक्ष व सचिव का चुनाव किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री दीक्षित ने बैठकें की तथा संगइन सृजन अभियान के तहत प्रत्येक न्याय पंचायत पर एक अध्यक्ष एवं एक सचिव का चुनाव किया। जसपुरा न्याय पंचायत से सोमदत्त द्विवेदी को अध्यक्ष तथा डा. संतोष सैनी को सचिव चुना गया। इसी प्रकार न्याय पंचायत रामपुर से जितेंद्र मिश्रा को न्याय पंचायत अध्यक्ष एवं शिवशंकर
![]() |
बैठक को संबोधित करते कांग्रेस पदाधिकारीगण |
गुप्ता को न्याय पंचायत गड़रिया में बिंदु गोपाल को अध्यक्ष तथा रामऔतार संखवार को सचिव नियुक्त किया। चुनाव आम सहमति से संपन्न हुआ। प्रदेश सचिव अभिमन्यु ने कहा कि प्रत्येक ग्राम में भी पदाधिकारी बनाए जाएंगे। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि बूथों पर कार्यकर्ताओं की टीमें तैयार की जाएं। उन्होंने कहा कि गांव की समस्याओं को संकलित किया जाएगा। उनके निराकरण के प्रयास होंगे। कांग्रेस महिला अध्यक्ष सीमा खान ने कहा कि हम महिलाओं की टीमें बूथों पर तैयार कर रहे हैं। रेखा वर्मा जिला सचिव इस काम को जसपुरा ब्लाक में पूरा करेंगी। बैठकों की अध्यक्षता जगन्नाथ सिंह ने की। उन्होंने कहा कि वह घर-घर पहुंचकर किसानों की समस्याएं संकलित कर निराकरण कराएंगे। संतोष कुमार द्विवेदी ने संगठन सृजन फार्म भरवाए।
No comments:
Post a Comment