अलग-अलग संगठनों ने तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन
फतेहपुर, शमशाद खान । महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयन्ती समूचे जनपद में धूमधाम से मनाई गयी। अलग-अलग संगठनों ने तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया तत्पश्चात उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके बताये गये पद चिन्हों पर चलने का संकल्प दोहराया।
रविवार को सविता समाज उत्थान सेवा समिति एवं अति पिछड़ा शोषित वंचित कल्याण संगठन के तत्वाधान में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयन्ती पटेलनगर चैराहा पर मनाई गयी। सर्वप्रथम जननायक के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पिछले वर्ष ताम्बेश्वर चैराहे पर जननायक की प्रतिमा लगायी गयी थी। अराजकतत्वों द्वारा रात्रि में चोरी से उखाड़कर प्रतिमा गायब कर दी गयी। कई बार प्रशासन से उसी स्थान पर प्रतिमा लगवाये जाने की मांग की गयी परन्तु सरकार का यह नारा सबका साथ-सबका विकास झूठा साबित हुआ। इस कृत्य से पिछड़ा वर्ग अत्यंत आहत है। वक्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के व्यक्तित्व
![]() |
जननायक के चित्र पर माल्यार्पण करते संगठन के लोग। |
व कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्हें महान व्यक्तित्व का धनी बताया। इस मौके पर प्रो0 मिथलेश कुमार सविता, अध्यक्ष शंकर लाल सविता, बुद्धराज धाकड़ी, उदयभान सविता, राजेश पटेल, कमलेश योगी, रजोल सेन, सुरेश सविता, बलराम सेन, वीरेन्द्र सिंह चैहान, लाल देवेन्द्र प्रताप सिंह, राजकुमार मौर्य एडवोकेट, सुनील मौर्य, फूल सिंह लोधी, कामता प्रसाद वर्मा, जगत नारायण सविता, शिव प्रसाद सविता, मनोज कुमार एडवोकेट, हरीश कुमार सविता, चैधरी सुरेन्द्र कुमार, राजेश कुमार सविता, डा0 अखिलेश कुमार, वीरेन्द्र कुमार सविता, प्रभुदयाल सविता, बीएल प्रजापति, देवनाथ धाकड़े, शिव प्रसाद आदि मौजूद रहे। उधर समाजवादी पार्टी कार्यालय में भी जननायक की जयन्ती पर माल्यार्पण कर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि कर्पूरी ठाकुर के जन्म के समय पूरा देश अंग्रेजों के अन्याय व अत्याचार से कराह रहा था। सर्वत्र सामाजिक मसीहों के रूप में समाज के सबसे शोषित नाई समाज में जन्म लिया और लोगो को न्याय संघर्ष का रास्ता दिखाया। 24 जनवरी 1977 को कूर्परी जी ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर दीन दुखी जनता की पीड़ा हरकर उनके हृदय में अमिट स्थान बनाया। गोष्ठी का संचालन जिला महासचिव देवी गुलाम कुशवाहा ने किया। इस मौके पर नफीस उद्दीन, जगदीश सिंह चैहान, महेन्द्र यादव, रामेश्वर दयाल दयालू, रहीम राईन कादरी, राम किशोर प्रजापति, पवन सविता, नितिन यादव, चैधरी मंजर यार, अनिल यादव, हरीश सविता, केके सविता, पंकज सविता, बबलू सविता, दीपू सविता, राकेश सविता, विवेक उमराव, नफीस अहमद, मो0 साबिर, सुनील उमराव, सऊद अहमद, सुहैल अहमद हेमू, रवीन्द्र यादव, अजय कुमार, अक्षय सचान आदि मौजूद रहे। इसी तरह पटेल सेवा संस्थान में कर्पूरी ठाकुर की जयन्ती अपना दल ने बड़े ही धूमधाम से मनाई। जयन्ती की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल उमराव व संचालन जिला महासचिव अनिल सिंह पटेल ने किया। जयन्ती में सहकारिता मंच के प्रदेश सचिव लाखन सिंह पटेल ने ताम्बेश्वर चैराहे पर जननायक की मूर्ति लगवाने तथा जननायक को भारत रत्न देने की मांग की। इस मौके पर मनोज सिंह, उमेश विश्वकर्मा, राजू पटेल, शैलेन्द्र पटेल आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment