फतेहपुर, शमशाद खान । प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) का इन दिनों गांव-गांव पांव-पांव कार्यक्रम चल रहा है। उसके तहत शुक्रवार को जहानाबाद विधानसभा की करचलपुर गांव में पांव पांव कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष रामशरण यादव व प्रदेश सचिव बीना पटेल ने किया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी की नीतियों से संबंधित परिपत्र को पढ़कर लोगों को समझाया गया।
प्रदेश सचिव बीना पटेल ने किसान आंदोलन की सच्चाई को गांव के लोगों के बीच रखकर किसानों को जागरूक किया। जिलाध्यक्ष रामशरण यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के विचारों को किसानों के बीच
![]() |
कार्यक्रम को सम्बोधित करते जिलाध्यक्ष रामशरण यादव। |
विस्तृत रूप से रखते हुए पार्टी से जुड़ने के लिए आह्नान किया। संचालन कर रहे महासचिव आलोक द्विवेदी ने सभी वर्गों को संबोधित करते हुए पार्टी से जुड़कर राष्ट्रीय अध्यक्ष को मजबूत करने के लिए सबसे वादा भी करवाया। इस मौके पर प्रमुख महासचिव फूल सिंह मौर्य, रघुराज पाल, नरेश मौर्य, लाला पाल, शहनवाज खां, अजय अवस्थी, अभिषेक पटेल, अनुज तिवारी, रोहित पटेल के अलावा गांव के वयोवृद्ध नेता बदलू पटेल, शिवगोपाल पाल, बब्बू कुशवाहा, हीरालाल सविता, सूरजपाल पाल, राम किशोर यादव, धर्मपाल पाल, सुरेन्द्र कुमार शुक्ला, चेला यादव, रामराज पाल, राजकुमार तिवारी, महेन्द्र अग्निहोत्री, महेश अग्निहोत्री, जगतपाल, प्रकाश पासवान, विकास अग्निहोत्री, विनोद यादव, रज्जन पाल, रिकू सविता, सोने दिवाकर, नन्के यादव, शिवशंकर केवट, शिवशंकर कहार, राजाराम यादव, गोविन्द रैदास, कमल यादव, फुरसन सविता, मनोज कुमार, कामता प्रसाद पासवान आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment