चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। भाकियू के तत्वावधान में किसान जागृति बैठक तहसील अध्यक्ष शिवदयाल सिंह बघेल की अध्यक्षता में ग्राम हस्ता देवारी में सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि तीनो कृषि कानूनों के लागू हो जाने से किसान बर्बाद हो जाएगा। कृषि कानूनों से होने वाले नुकसान की जानकारी किसानों दी। किसानों पर प्रशासन के माध्यम से दबाव बनाया जा रहा है। सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। जिला महामंत्री अरुण कुमार पाण्डेय ने किसानों से ग्रामीणों समस्याओ पर चर्चा की। जिसमे अन्ना प्रथा पर किसानों ने दुखड़ा रोया। कृषि विभाग की किसी भी योजना का लाभ हस्ता देवारी में नही मिल रहा है। कृषि विभाग की योजनाओं के बारे में किसानों को कोई जानकारी नही है।
![]() |
बैठक में चर्चा करते किसान नेता। |
किसानों ने आरोप लगाया कि कोई योजनाओं का प्रचार नही किया जाता है। आगामी 21 जनवरी को गल्ला मण्डी परिसर कर्वी में होने वाली किसान महापंचायत में किसानों का आवाहन किया। आंदोलन को तेज करने के लिए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम लम्बरदार किसानो को संबोधित करेंगें। बैठक में जिला संरक्षक छोटे पीढियां, जिला उपाध्यक्ष नथन प्रधान, श्याम, पप्पू गर्ग, उदयभान, कल्लू, राजबहादुर, तेजप्रताप, लालाराम, जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सिंह सहित किसान उपस्थित रहें।
No comments:
Post a Comment