मार्गों पर दिखा सन्नाटा, आग के सहारे कटा दिन
फतेहपुर, शमशाद खान । सोमवार का पूरा दिन बादलों से घिरा रहा। पूरा दिन सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। जिसके चलते ठण्ड बढ़ गयी। जिससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बादल छाये रहने के कारण दिन में भी हाईवे पर लाइट जलाकर वाहन चलते हुए दिखाई दिये। चल रही बर्फीली हवाओं के कारण सबसे अधिक छोटे बच्चों व बुजुर्गों को दिक्कतें उठानी पड़ी। लोग अपने आपको पूरी तरह से गर्म कपड़ों में लपेटे नजर आये। दिन भर मार्गों पर सन्नाटा भी पसरा रहा। जहां लोगों को आग दिखी तो तापते नजर आये।
इस वर्ष ठण्ड अपना पूरी तरह से असर नहीं दिखा सकी थी। लोगों का कयास था कि मकर संक्रान्ति के पर्व पर बारिश जरूर होगी लेकिन इस वर्ष मकर संक्रान्ति के पर्व पर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। बारिश तो छोड़िये मौसम में भी बदलाव नहीं हुआ। प्रतिदिन तेज धूप निकल रही थी। धीरे-धीरे बसंत का पर्व भी नजदीक आ रहा है। दो दिनों से
ठण्ड से बचने के लिए आग तापते लोग। |
मौसम ने करवट ली और ठण्ड में इजाफा भी हुआ। सोमवार की सुबह से तो बादलों ने पूरी धरती को घेर रखा था। सूर्य देवता के दर्शन भी नहीं हुये। जिसके चलते लोगों को दिन भर ठण्ड का एहसास होता रहा। सुबह से ही तेज हवाएं भी चल रही थीं। लोग काफी देर से उठे और अपने दैनिक कामों के लिए बाहर निकले। सड़कों पर भी सन्नाटा सा दिखाई दिया। घर से बाहर निकलने वाले लोग भी गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आये। जहां लोगों को आग दिखी तो तापने के लिए रूक गये। रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड पर ठण्ड के कारण सबसे अधिक यात्रियो को दिक्कते उठानी पड़ी। बादल व कोहरे के कारण हाईवे पर चल रहे वाहन अपनी-अपनी लाइटें जलाकर चलते हुए दिखाई दिये। पूरा दिन लोगों को बराबर ठण्ड का एहसास दिलाता रहा।
No comments:
Post a Comment