संगठन मजबूती के उद्देश्य से जिला कार्यकारिणी घोषित
फतेहपुर, शमशाद खान । ग्राम प्रहरी चैकीदारों की एक बैठक शनिवार को आयोजित हुयी। जिसमें मिलने वाले वेतनमान को लेकर चर्चा की गयी। निर्णय लिया गया कि केन्द्र व राज्य सरकार से न्यूनतम वेतनमान दिये जाने की मांग उठायी जायेगी। उधर संगठन मजबूती के उद्देश्य से जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गयी। पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर साथियों ने स्वागत किया।
नहर कालोनी प्रांगण में ग्राम प्रहरी चैकीदारों की बैठक जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुयी। बैठक में मिलने वाले वेतन को लेकर चर्चा की गयी। चैकीदारों का कहना रहा कि जितना वेतन वर्तमान समय में उन्हें मिल रहा है उसमें परिवार चलाना भी मुश्किल हो रहा है। केन्द्र व राज्य सरकार को चाहिए कि कम से कम
![]() |
मनोनीत कमेटी का माला पहनाकर स्वागत करते साथी। |
न्यूनतम वेतनमान चैकीदारों को दिया जाये। इस मांग को लेकर जल्द ही ज्ञापन सौंपा जायेगा। उधर संगठन मजबूती के उद्देश्य से जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गयी। जिसमें देवेन्द्र कुमार जिलाध्यक्ष, शिव मोहन उपाध्यक्ष, संभर लाल महामंत्री, महेन्द्र कुमार कोषाध्यक्ष, जगदेव को संगठन मंत्री बनाया गया। सभी पदाधिकारियों का साथियों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह ग्राम प्रहरी चैकीदारों की समस्याओं को लेकर संघर्ष करेंगे। साथियों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस मौके पर विनोद कुमार, लालू, छेदीलाल, धर्मराज, राम सनेही, फकीरे, राम बहादुर, रामलखन, फूलचन्द्र, चन्द्रिका, राम किशोर, मेवालाल, फूल सिंह, रामाधार, प्यारेलाल, मेवालाल, राम किशोर आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment