वरासत के मामले प्राप्त होते ही निस्तारित करने के दिए निर्देश
निस्तारित मामलों की गहनता से की जांच
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल की मौजूदगी में संपूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाली कर्वी में संपन्न हुआ।
जिलाधिकारी ने कानूनगो तथा लेखपालों को निर्देश दिए कि जो वरासत के मामले प्राप्त हो रहे हैं उनका तत्काल उसी दिन निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि कोई भी आवेदन पत्र लंबित नहीं रहना चाहिए। उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली से
![]() |
समस्याएं सुनते डीएम-एसपी। |
कहा कि शहर की मुख्य सड़कों पर जो अतिक्रमण है, अभियान चलाकर तत्काल हटाया जाए। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पूर्व थाना समाधान दिवस के जो भी प्रकरण प्राप्त हुए थे उनका तत्काल निस्तारण करा दिया गया है। इस थाना दिवस की प्राप्त समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित लेखपालों को दिया गया है जो पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर निस्तारण करेंगें। डीएम ने कहा कि शासन की मंशानुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। इसका विशेष ध्यान दें। जिलाधिकारी ने पूर्व थाना समाधान दिवस के जो मामले निस्तारित किए गए थे उनके निस्तारण की गुणवत्ता की भी गहनता से जांच की। इस मौके पर उप जिलाधिकारी कर्वी राम प्रकाश, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार यादव, लेखपाल व कानूनगो मौजूद रहे।
एसपी ने सुनी फरियाद
चित्रकूट। एसपी अंकित मित्तल की अध्यक्षता में’ थाना भरतकूप में थाना समाधान दिवस संपन्न हुआ। फरियादियों की शिकायते सुनकर शीघ्र निस्तारण के सम्बन्धित को निर्देश दिये है। भूमि सम्बन्धी विवादों को राजस्व टीम के सहयोग से निस्तारण कराने के निर्देश दिए है। इसके मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत थाना स्तर पर बनाये गये महिला हेल्पडेस्क का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए है।
No comments:
Post a Comment