चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देशन पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आवाहन पर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में संगठन स्रजन अभियान के प्रभारी कुतैबा जमा, जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर ब्लॉक अध्यक्ष पहाड़ी कामता प्रसाद द्विवेदी की अध्यक्षता में न्याय पंचायत सरधुवा, बरद्वारा, बिहरवा की बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी ने कहा कि प्रदेश में ब्लाक कमेटियों के गठन का अभियान चल रहा है। कांग्रेस संगठन को गांव-गांव में मजबूत करना है। जिलाध्यक्ष आवाहन किया कि पार्टी से जुड़ कर गरीब, किसान, नौजवान की लड़ाई को आगे बढ़ाएं। जिला सचिव
![]() |
बैठक में चर्चा करते कांग्रेसी। |
विजयमणि त्रिपाठी ने कहा कि एकजुट होकर संगठन मजबूत करने का काम करें। कांग्रेसी दुःख, सुख में खड़े रहेंगे। बैठक में सर्वसम्मति से सरधुवा न्याय पंचायत अध्यक्ष उदित नारायण मिश्र, ब्लॉक सचिव अंकित मिश्रा, बरद्वारा न्याय पंचायत अध्यक्ष चंद्रभान यादव, ब्लॉक सचिव अनिल यादव, बिहरवा न्याय पंचायत अध्यक्ष विजय नारायण पाठक, नियामत अली को ब्लॉक सचिव, छविलाल पाण्डेय को मनोनीत किया गया है। इस मौके पर गंगा करवरिया, शिवकमल मिश्रा, पंकज त्रिपाठी, उधो विश्वकर्मा, रमेश पाण्डेय, शब्बीर अली, नीरज यादव, रविशंकर, अनिल, राजेश्वर शुक्ला, सनत कुमार, शुभम, दिलीप, अभिषेक, बच्छराज, छेदीलाल, रामपाल आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment