चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जहा एक ओर केन्द्र व राज्य सरकार की मंशा है कि देश, प्रदेश के हर गॉव को मुख्य मार्ग से जोडने के लिये लाखो, करोडो खर्च कर रही है। सरकार के ही नुमाइन्दे मुख्य मार्ग की सडको के रखरखाव मे रुचि नही रखते। जिससे सडक गड्ढो मे तब्दील हो गई है। आये दिन लोग गिरकर चुटहिल हो रहे है। पता नही कब इन गड्ढो को भरा जायेगा। शायद विभाग को किसी बडी दुर्घटना का इन्तजार है। कर्वी पहाडी वाया तुलसी तीर्थ राजापुर मार्ग
![]() |
सड़क पर गढ्ढे। |
विभागीय लापरवाही के चलते पूरी तरह गड्ढो मे तब्दील हो गई है। पहाडी मे थाना के पास से नॉदी चैराहे तक सडक मे बडे-बडे गड्ढे है। जिसमे शाम को आये दिन बाइक सवार गिर कर जख्मी हो रहे है। यही हाल बकटा पेट्रोल पम्प से प्रसिद्दपुर, राजापुर तक है। कई दुर्घटनाये भी हो चुकी है, लेकिन जनप्रतिनिधियो व प्रशासन का ध्यान इस ओर नही जा रहा है।
No comments:
Post a Comment