अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल कार्यालय में हुआ विदाई समारोह का आयोजन
बांदा, के एस दुबे । अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल कार्यालय में सोमवार को स्थानांतरित नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह का विदाई समारोह आयोजित किया गया। विदार्ठ समारोह में उनका माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट किए गए और उनके कार्यकाल की सराहना की गई।
गौरतलब हो कि सिटी मजिस्ट्रेट का तबादला शासन ने मुरादाबाद एडीएम के पद पर किया है। जिला अध्यक्ष मनोज कुमार जैन द्वारा उनके कार्यकाल की सराहना की गई। पदाधिकारी संतन भाई द्वारा करोना काल की सेवाओं की चर्चा
![]() |
सिटी मजिस्ट्रेट का माल्यार्पण करते व्यापार मंडल पदाधिकारीगण |
की गई। प्रकाश साहू द्वारा अपने अनुभवों को साझा किया गया। नगर पालिका के सभासदों ने भी सिटी मजिस्ट्रेट का माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में रीता गुप्ता, अंजू गुप्ता, पार्वती गुप्ता, राजत सेठ, राकेश दद्दू, जिला अध्यक्ष युवा सुरेश कान्हा, महामंत्री आरिफ खान, श्याम गुप्ता, राजेंद्र बाल्मीकि, रज्जाक खान, नीरज त्रिपाठी, अनवर अली, अशोक गुप्ता, अवधेश कपूर, कमलेश चैरसिया, दामोदर, अमित गुप्ता मनीष, पुनीत सोनी, संजय निगम अकेला आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार राज और संचालन महामंत्री अमित सेठ भोलू ने किया।
No comments:
Post a Comment