फतेहपुर, शमशाद खान । निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य व जिला महासचिव रहे बब्लू कालिया को युवक कांग्रेस कमेटी का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की अनुशंसा पर बब्लू कालिया के जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर कॉंग्रेस कार्यकर्ताओ ने हर्ष व्यक्त किया और मुंह मीठा कराते हुए बधाई दी। वहीं युवक
![]() |
नवमनोनीत युवा जिलाध्यक्ष बब्लू कालिया। |
कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर बब्लू कालिया ने उप्र प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत दर्ज कर पार्टी सरकार बनाने का काम करेगी। बधाई देने वालो में जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय, पूर्व सांसद राकेश सचान, पूर्व विधायक प्रेमदत्त तिवारी, शिवाकांत तिवारी, मनीष पटेल, राजू निषाद, वीरेन्द्र सिंह चैहान, राजीव लोचन निषाद, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अभिषेक कश्यप आदि रहे।
No comments:
Post a Comment