भरखरी गांव के तमाम लोगों ने ग्रहण की सपा की सदस्यता
बांदा, के एस दुबे । सदर विधानसभा क्षेत्र के भरखरी गांव में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुशील त्रिवेदी ने चैपाल लगाई और वहां पर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इसके साथ ही भाजपा की किसान विरोधी नीतियों के कारण और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों से प्रभावित होकर तमाम ग्रामीणों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
![]() |
चौपाल को संबोधित करते सपा नेता सुशील त्रिवेदी |
सपा जिला पूर्व उपाध्यक्ष श्री त्रिवेदी ने सभी को सपा की सदस्यता ग्रहण कराई। कहा कि भाजपा सरकार किसानों की समस्याओं को अनसुना कर रही है। महंगाई, भ्रष्टाचार से आम व्यक्ति परेशान हो चुका है। सरकार को कृषि बिल वापस लेकर किसानों के आंदोलन को समाप्त कराना चाहिए। सपा नगर अध्यक्ष प्रदीप निगम लाला ने कहा कि गरीबों के राशन कार्ड नहीं बन पा रहे। किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल पा रहा। सपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में राज तिवारी, नारायण सिंह, पवन तिवारी, किशन सिंह, रानू शर्मा, बच्चू विश्वकर्मा, प्रींशू गुप्ता, गया कुशवाहा, प्रदीप रैकवार अपने साथियों के साथ सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर समाजवादी युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र द्विवेदी, अभिषेक मिश्र, धीरज मिश्र, राजसेन, लक्ष्मीकांत शुक्ला, अभिषेक शुक्ला, शुभम तिवारी, दीपक तिवारी, अमित पांडेय, बलराम यादव, विनोद कबीर, सुशील कबीर सहित पार्टी के पदाधिकारियों ने सदस्यता ग्रहण करने वाले साथियों को बधाई देकर स्वागत किया।
No comments:
Post a Comment