कार्यालय परिसर में एक पौध रोपित कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
पूरे देश में बन चुके हैं भाजपा के 120 नए कार्यालय, 54 यूपी के हैं
बांदा, के एस दुबे । कनवारा रोड में लाखों रुपए की लागत से बनाए गए नए भाजपा कार्यालय का रविवार को भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के मौके पर फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पूरे सूबे में भाजपा के 120 नए कार्यालय बनाए जा चुके हैं। इस मौके पर महामंत्री ने एक पौध भी रोपित किया।
![]() |
कार्यालय उद्घाटन के बाद पदाधिकारियों |
भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल का नवनिर्मित कार्यालय स्थित सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया। जहां कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बंसल ने कहा पूरे देश में भाजपा के 120 कार्यालय जिला मुख्यालयों में निर्मित हो चुके हैं। इनमें 54 जिला कार्यालय उत्तर प्रदेश से हैं। किसी भी पार्टी का कार्यालय संगठन का केंद्र बिंदु होता है। कार्यालय से संगठन कोई स्थाई और मजबूती प्रदान करने का मार्ग खुलता है। वहीं इससे कार्यकर्ताओं का विकास भी होता है। बांदा जनपद का छोटा कार्यालय आज बड़े कार्यालय के रूप में सामने है। संगठन के लिए कार्यकर्ता, कार्यकारिणी, कार्यक्रम, कार्यालय तथा कोष अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। मोदी जी के आत्मनिर्भर अभियान को अपनाते हुए बांदा जिला इकाई को भी आत्मनिर्भर बनाना है। 2022 में उत्तर प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनने पर प्रदेश के सभी 1918 मंडलों में मंडल कार्यालय स्थापित किए जाएंगे। कभी हमने सोचा भी ना था कि हमारी पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
![]() |
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सुनील बंसल |
बनेगी। हमारे कार्यकर्ताओं की कई पीढ़ियों के त्याग और परिश्रम ने अच्छे दिन दिखाए हैं। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रामकेश निषाद द्वारा स्वागत भाषण किया गया जबकि कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह द्वारा आभार व्यक्त कर समापन की घोषणा की गई। संचालन जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित द्वारा किया गया। इस मौके पर मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, पुरुषोत्तम पांडे, लवलेश सिंह तथा अखिलेश श्रीवास्तव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह चैहान, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शीला सिंह, महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता, कमलेश अवस्थी, ममता मिश्रा, मनोज पुरवार, जागृति वर्मा, आनंद स्वरूप द्विवेदी, मुदित शर्मा, मनोज जैन, जितेंद्र सिंह ब्लाक प्रमुख, संतू गुप्ता, वंदना गुप्ता, ममता आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment