फतेहपुर, शमशाद खान । जनपद निवासी एवं भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले के एपीएस के पद पर नई दिल्ली में कार्यरत योगेश त्रिपाठी को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए महामना राष्ट्र समाज सम्मान 2020 से सम्मानित किया गया है। योगेश त्रिपाठी को यह सम्मान देश के प्रख्यात विचारक एवं चिंतक गोविंदाचार्य द्वारा नई दिल्ली में प्रदान किया गया। श्री त्रिपाठी को सम्मान मिलने पर जनपद के विभिन्न दलों के राजनीतिक नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित सभी वर्गो के लोगों ने बधाई दी है। विगत दिनों नई दिल्ली में पंडित मदन मोहन मालवीय के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर समाधान सेवा संस्था दिल्ली द्वारा आयोजित कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए ग्यारह विशिष्ट लोगो को सम्मानित किया गया। जिसमें समाजसेवा के क्षेत्र
![]() |
योगेश त्रिपाठी को सम्मानित करते विचारक एवं चिन्तक गोबिन्द चार्य। |
में फतेहपुर जनपद के लाल एवं सामजिक कार्यकर्ता योगेश कुमार त्रिपाठी को प्रमाण पत्र, शील्ड, शाल देकर सम्मानित किया गया। श्री त्रिपाठी को यह सम्मान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित देश के प्रख्यात चिंतक गोविंदाचार्य, पूर्व कुलपति डॉ0 गिरीश्वर मिश्र, पूर्व न्यायाधीश ब्रजेश पांडेय ने संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। गौरतलब है कि योगेश कुमार त्रिपाठी पिछले एक दशक से ज्यादा समय से दिव्यांगजनों की सेवा, पर्यावरण, सहित कई समाजिक अभियानों से पूरे देश मे सक्रिय है और निरन्तर गृह जनपदों फतेहपुर के सामाजिक कार्यक्रमों से सक्रिय रहते हैं। श्री त्रिपाठी को इसको पूर्व भी देश के अलग-अलग संस्थाओं द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जा है।
No comments:
Post a Comment