मंत्री ने चयनित प्रवक्ता, सहायक अध्यापकों को दिए नियुक्ति पत्र
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के लिए लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश प्रयागराज से नवचयनित 436 प्रवक्ताओं एवं सहायक अध्यापकों का निष्पक्ष एवं पारदर्शी ऑनलाइन पदस्थापना एवं नियुक्ति पत्र का वितरण मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया। मुख्यमंत्री ने चित्रकूट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रवक्ता नागरिक शास्त्र में चयन हुई अभ्यार्थी मनीषा देवी से वार्ता कर शुभकामनाएं दी।
नियुक्ति पत्र देते राज्य मंत्री, डीएम, डीआईओएस।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा को किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर व्यावहारिक दृष्टि को अपनाएं और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विद्यालयों पर पढ़ाई के दौरान छात्र-छात्राओं को दें। ताकि गांव के लोग उसका लाभ ले सके। एक सिस्टम को जोड़कर विकास को आगे बढ़ाएं। एक शिक्षक 24 घंटे जिंदगीभर का शिक्षक होता है। उन्होंने कहा कि 4 फरवरी 2021 से 4 फरवरी 2022 तक स्वदेशी, स्वावलंबन, स्वच्छता को आधार मानकर चैरीचैरा की घटना पर विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही स्वाधीनता दिवस पर 15 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक भी व्यापक कार्यक्रम किए जाएंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान एनआईसी में राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, जिला अधिकारी शेषमणि पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी, उप शिक्षा निदेशक झांसी मंशाराम, जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम ने सफल नवचयनित प्रवक्ताओं एवं सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया।
No comments:
Post a Comment