कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण कर डीएम ने दी सलामी
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय ने कैंप कार्यालय तथा कलेक्ट्रेट कार्यालय में ध्वजारोहण कर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शपथ दिलाई।
जिलाधिकारी ने कहा कि गौरवमयी दिन है जो 72वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के कठिन बलिदान से यह अवसर मनाने को प्राप्त हुआ है। संविधान बना कर बाबा साहब ने सबको समान अवसर दिया और धर्म की सफलता मिली है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने यह दिया है। बलिदानों को याद करें। कितने संघर्षों के बाद यह अवसर दिलाया है। देश को आगे ले जाना है। चारों तरफ से चुनौतियों से प्रतिदिन निपट रहे हैं। प्रशासनिक अवसर जो मिला है अपने कर्तव्य को अच्छी तरह से निभाएं। परिश्रम कर सबका साथ, सबका विकास व सबका सम्मान की दृष्टि से शासन द्वारा योजनाएं जो संचालित है उनका क्रियान्वयन करने का कर्तव्य है। जन-जन तक पहुंचाया जाए। कई योजनाओं पर उत्तर प्रदेश भारत में प्रथम स्थान पर है। चित्रकूट भी कई योजनाओं पर प्रदेश पर नंबर एक पर है। नीति आयोग के बिंदुओं पर जनपद प्रगति पर है। अधिकारी, कर्मचारी मेहनत का कार्य कर रहे हैं। कहा कि अगर कोई पीड़ित व्यक्ति आए उसकी बात सुनकर निस्तारण कराएं तो वह व्यक्ति अपने आप खुश होकर गुणगान करेगा। हमारे समाज के जो गरीब व्यक्ति है उन्हें योजना का लाभ देंगे तो उसके चेहरे में खुशी आएगी।
ध्वजारोहध करते डीएम।
अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को मना रहे हैं। 26 जनवरी को ही संविधान लागू हुआ था। तभी भारत सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश बना। संविधान को सभी धर्मों के लोग मनाते हैं। जिसके अंदर भारत के देशवासियों के लिए कल्याण के लिए निहित है। जिस तरह से सरकार भारतवासियों के लिए कोरोना के कल्याण के लिए कदम उठाया था। संविधान में पवित्र मूल्य भी छुपे हैं। आपराधिक घटनाओं पर नैतिक मूल्यों का हृास हो रहा है। सभी लोग दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे तो निश्चित रूप से देश आगे बढ़ेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी शैलेश कुमार, एसडीएम राजबहादुर, सह कोषाधिकारी अवधेश प्रताप सिंह, कलेक्ट्रेट के जेपी पांडेय, कोषागार के अशोक कुमार गुप्ता आदि ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कर्वी की शिक्षिकाओं व छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान व देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment