फतेहपुर, शमशाद खान । पार्टी कार्यक्रम में हिस्सा लेने लखनऊ से चलकर कौशाम्बी जनपद जा रहे रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता का किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामदत्त मिश्रा की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को लखनऊ बाईपास चैराहे पर फूल-मालाओं से लादकर स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओ से सगठन मजबूती एवं सत्यनिष्ठा से पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। स्वागत के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष अपने गंतव्य के लिये रवाना हो गये। किसान मोर्चा के प्रदेश
![]() |
प्रदेश अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत करते पार्टीजन। |
अध्यक्ष रामदत्त मिश्रा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता कौशाम्बी जनपद में आयोजित पार्टी के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के पश्चात वापसी में जनपद में ही रात्रि प्रवास करेंगे। तत्पश्चात कल (आज) पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक कर पंचायत चुनाव एवं विधानसभा चुनाव की रणनीति तय करेंगे। इस मौके पर मधुसूदन तिवारी, अखिलेश कुमार, मो0 अजमेरी, श्रवण कुमार पांडेय, रमाकांत तिवारी, सन्तोष सिंह, श्याम बाबू सिंह, मो0 शाकिर, नागेंद्र आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment