पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 65वां जन्म दिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया
बसपाइयों ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल और पुष्टाहार का किया वितरण
बांदा, के एस दुबे । बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती का 65वां जन्म दिन शुक्रवार को बसपाइयों ने जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया। अंबेडकर प्रतिमा में माल्यार्पण करने और जिला अस्पताल में मरीजों को फल और पुष्टाहार वितरण करने के बाद राइफल क्लब ग्राउंड में पहुंचने बसपाइयों ने पूर्व मुख्यमंत्री के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि मुख्य सेक्टर प्रभारी झांसी और चित्रकूट मंडल मधुसूदन कुशवाहा ने कहा कि बसपा सुप्रीमो संघर्ष और महिला शक्ति का प्रतीक हैं।
![]() |
बसपा सुप्रीमो के जन्म दिन समारोह में मौजूद बसपाई |
मुख्य अतिथि श्री कुशवाहा ने बसपा सुप्रीमो के जीवन संघर्ष और कृतित्व और व्यक्त्वि पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सही मायने में पूर्व मुख्यमंत्री बसपा सुप्रीमो संघर्ष एवं महिला शक्ति का प्रतीक हैं। उनकी दीर्घायु की कामना की। विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्यमंत्री बाबूलाल कुशवाहा ने कहा कि बाबा साहब बीआर अंबेडकर व कांशीराम साहब के संघर्ष को तथा समतामूलक समाज की स्थापना करने के कारवां को यदि कोई नेता साकार कर सकता है तो वह बसपा सुप्रीमो हैं। पूर्व मंत्री रामसेवक शुक्ला ने कहा कि देश में वर्तमान में ऐसे दल की सरकार है जो इस देश का पूरी तरह से निजीकरण करके फिर से उसे गुलामी की ओर ले जाना चाहती हैं। वर्तमान सरकारों द्वारा इस समय देश में पूरी तरह से अराजकता, असुरक्षा, अस्थिरता व संप्रदायवाद का माहौल बना दिया है। बेरेाजगारी और अपराध चरम पर हैं। इन सभी समस्याओं को उबारकर देश को फिर विकास और सुशासन की ओर ले जाने वाली सिर्फ बसपा सुप्रीमो ही हैं। जिला उपाध्यक्ष अयूब खां ने बसपा सुप्रीमो को सर्वसमाज का नेता बताया। इसके साथ ही संगठन को जमीनी स्तर से मजबूत कर आगामी पंचायत चुनावों में सर्वाधिक संख्या में बसपा समर्थित प्रत्याशियों को जिताकर आने वाले विधानसभा चुनाव में बहुमत के साथ पार्टी की सरकार बनाने का आवाहन किया। इसके साथ ही बसपा नेता जयराम सिंह बछेउरा और मयंक द्विवेदी ने भी जन्म दिन समारोह को संबोधित किया।
![]() |
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि |
इसके पूर्व बसपाइयों ने अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिला अस्पताल में मरीजों को फल और पुष्टाहार का वितरण किया। जन्म दिवस समसरोह में किरण यादव, रामराज पटेल, तवारिफ खान, प्रकाश रावत, आरके वर्मा, शिवकरण दिनकर, राजेश शिवहरे, जितेंद्र गौरव, गणेश द्विवेदी, अरुण सिंह रजोल, शिवदयाल रत्नाकर, कबीर बेदी, कुंजबिहारी प्रजापति, कमलेश चैरसिया, अवधेश दिनकर, विजयबहादुर वर्मा, आशुतोष भास्कर, भानुप्रताप वर्मा, नीरज प्रजापति, पंकज यादव, राममिलन वर्मा, मूलचंद्र यादव, संजय सोनकर, कमलेश सेन, वीर सिंह चैधरी, राहुल वर्मा, इरफान अली, शमीम खां समेत सैकड़ों की संख्या में बसपाई और शुभचिंतक मौजूद रहे।
बसपा की सदस्यता ग्रहण की
बांदा। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य जनाब रईस अहमद, कमलेश पांडेय, सुरेश निषाद, बच्छराज निषाद, देवकुमार यादव, कालीचरन खेंगर, दिनेश विश्वकर्मा, मनोज कुशवाहा, कमालुद्दीन खां, मुन्ना सिंह पूर्व प्रधान, प्रकाश रावत, मुन्ना यादव ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ बसपा की सदस्यता ग्रहण की।
No comments:
Post a Comment