चेकिंग अभियान के दौरान बिसंडा थाना पुलिस को मिली सफलता
बांदा, के एस दुबे । पुलिस की कारगुजारियों की बदौलत अपराधियों के हौसले पस्त होते नजर आ रहे हैं। लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध वाहन और संदिग्ध लोगों की चेकिंग के दौरान बिसंडा थाना पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद हुई हैं। आरोपियों को जेल भेजा गया है।
बिसंडा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान अभियुक्त हल्के सिंह पुत्र फूलसिंह निवासी ग्राम पुनाहुर को पुलिस ने धर दबोचा। उसके पास से 315 बोर राइफल तथा कारतूस बरामद किया गया है। जबकि रमेश पुत्र रणविजय निवासी पुनाहुर को भी गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक तमंचा, एक कारतूस 315 बोर
![]() |
बिसंडा पुलिस की गिरफ्त में अभियुक्तगण |
बरामद किया गया। चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों देशराज उर्फ यशवन्त पुत्र बद्री प्रसाद निवासी मिलाथू व इन्द्रदेव पटेल पुत्र चन्द्रभूषण निवासी मिलाथू को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से भी एक तमंचा व तीन कारतूस 315 बरामद किये गये। चेकिंग के दौरान ही राजा सिंह पुत्र शिवकरण सिंह निवासी ग्राम बिसण्डी थाना बिसण्डा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। बिसंडा थाना प्रभारी ने बताया कि अभियुक्त ने जनपद कौशाम्बी से मोटरसाईकिल चोरी की थी और कार की नंबर प्लेट लगाए हुए था। इस सम्बन्ध में थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी में अभियोग पंजीकृत था। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बिसंडा नरेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक अखिलेन्द्र प्रताप सिंह, हरिशचन्द्र शर्मा, अनिल कुमार सिंह, आरक्षी प्रतीक सिंह यादव, रोहित यादव, अवनीश पाठक, अंकित शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment