फतेहपुर, शमशाद खान । भारतीय जनता पार्टी की मण्डल स्तरीय बैठक मण्डल अध्यक्ष अवधेश सिंह की अध्यक्षता में खजुआ कस्बे के एक लाज में सम्पन्न हुई। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा रहे। बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति तय की गयी। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने कहाकि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओ को प्रत्याशी बनाये जाने के साथ ही जीत सुनिश्चित करने के लिये कार्यकर्ताओ को अभी से कमर कसना होगा। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा गरीबो किसानों के लिये चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उनका लाभ दिलाने का आह्वान किया।
![]() |
बैठक में जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा का स्वागत करते कार्यकर्ता |
उन्होंने कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर सरकारी योजनाओं में सर्व समाज की भागीदारी सुनिश्चित हो रही है पँचायत चुनाव में भी केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के दम पर एव चैमुखी विकास के लिये सभी तीनो पदों ग्राम प्रधान , क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य पर बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता जीत दर्ज कराएंगे। इस मौके पर जोनिहा अध्यक्ष ऋषि राज सिंह, मंडल अध्यक्ष देवमई अरुण शुक्ला, मंडल अध्यक्ष अमौली संतोष गुप्ता, वार्ड संयोजक नरेंद्र देव मिश्रा, देवेंद्र अवस्थी खजुहा ब्लॉक प्रमुख सुतीक्षण सिंह, ब्लॉक संयोजक गायत्री सिंह, मंडल प्रभारी सुधा मौर्या आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment