विज्ञान माॅडल प्रदर्शनी देखकर अतिथि हुए गदगद
शिक्षक समिति की बैठक का भी हुआ आयोजन
बांदा, के एस दुबे । उच्चतर प्राथमिक स्कूल जारी में शुक्रवार को पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया। इस दौरान विज्ञान माडल प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। अतिथियों ने देखा तो वह खुश नजर आए। इसके साथ ही मल्टीप्लैक्स हैंडवास भी श्ज्ञुरू हुआ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मनोज जैन ने 5100 रुपए अनुदान के रूप में प्रधानाचार्य साधना निगम को दिए।
![]() |
विज्ञान माडल प्रदर्शनी देखते अतिथि |
विद्यालय में पुस्तकालय एवं हैंडवास डिवीजन के शुभारंभ के साथ अलावा विज्ञान माडल प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। मनोज जैन ने कहा कि वालों को अपना विद्यालय सुंदर बनाने के लिए कुछ अनुदान देना चाहिए। जिससे कि विद्यालय से उनका दिली लगाव हो। शिक्षक संघ अध्यक्ष श्री आशुतोष त्रिपाठी ने मिशन प्रेरणा से संबंधित भ्रांतियों को दूर करते हुए बहुत फायदेमंद बताया। महामंत्री राजेश द्विवेदी ने जारी संकुल को जिले का नंबर वन संकुल बताया। खंड शिक्षा अधिकारी राजपूत ने विद्यालय की व्यवस्थाओं से पर प्रसन्नता जाहिर की। इस दौरान विशिष्ट अतिथि शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मनोज जैन, अमित सेठ भोलू, संजय निगम अकेला आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment