अयोध्या में हो रहे मंदिर निर्माण के लिए के ब्लाक किदवई नगर से एक शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जुलूस में चल रही थी। यह जुलूस बैंड बाजे के साथ हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। जुलूस के द्वारा लोगों में अयोध्या में हो रहे राम मंदिर निर्माण की जानकारी दी गई।
कानपुर संवाददाता गौरव शुक्ला:- वही शोभायात्रा में चल रहे लोगों ने जय श्रीराम के नारे भी लगाए। इस राम मंदिर शोभायात्रा जुलूस में मुख्य रूप से संजय मिश्रा, पार्षद प्रमोद जायसवाल, कौशल किशोर शुक्ला, आशुतोष गोयल, श्री राम तिवारी, सोमचंद गुप्ता, प्रवीण मिश्रा, आशू सहित सैकड़ों राम भक्त मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment