चित्रेकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। ट्रैक्टर की ठोकर से बडे भाई के साथ साइकिल में बैठे छोटे भाई की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
ये हादसा भरतकूप थाना अंतर्गत फतेहगंज मार्ग पर बीती शाम हुआ। बताया गया कि कालीडांडी के विनोद विश्वकर्मा का छह वर्षीय पुत्र शैलेन्द्र अपने बडे भाई रोहित के साथ मेला देखकर साइकिल से घर वापस जा रहा था।
![]() |
मर्चरी में बैठे गमगीन परिजन। |
रास्ते में सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने ठोकर मार दी। जिससे शैलेन्द्र की मौके पर मौत हो गई। रोहित घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक एलकेजी का छात्र था। दो भाई व ेदो बहन में छोटा था। मां रामा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
इलाज के दौरान घायल युवक की मौत
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के बांधी गांव के रामसंवारे (28) पुत्र राधेश्याम को गत दिवस सड़क दुर्घटना में घायल होने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। गंभीर दशा के चलते डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। बीती शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
No comments:
Post a Comment