कमासिन, के एस दुबे । अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही वहां भाजपा विश्व हिंदू परिषद, हिन्दू युवा वाहनी, साधु संतों व आम जनमानस में गजब का उत्साह दिखाई दे रहा है। वहीं कमासिन कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धन संग्रह रैली निकाल कर लोगो को जागरूक कर मंदिर निर्माण के लिये सबसे आर्थिक मदद करने की अपील की। इसमें सैकड़ो उत्साही व्यक्तियों ने अपनी-अपनी भागीदारी सुनिश्चित की तथा अपनी हैसियत के
![]() |
धन संग्रह रैली निकालते भाजपाई |
मुताबिक आर्थिक सहयोग प्रदान किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, अनुकूल मिश्र उर्फ बच्चा मंडल महामंत्री, ऊधो सिंह परिहार, कमल द्विवेदी, रेवती रमण मिश्र, विजय मिश्रा, महिला जिला प्रकोष्ठ की पूर्व मंत्री रीता नामदेव, विजय विक्रम सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भाजपा, रावेंद्र गर्ग सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। थाना कमासिन इंचार्ज रामाश्रय सिंह अपने दल-बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे।
No comments:
Post a Comment