प्रभारी मंत्री ने बैठक कर सुनी समस्याएं
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जनपद के प्रभारी मंत्री व प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों का काम हो रहा है। कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त है। अपराधी या तो प्रदेश छोड़ कर चले गए हैं या तो जेल के अंदर हैं। भाजपा सरकार की सारी योजनाएं बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के लिए चलायी जा रहे हैं और इनका सभी को लाभ मिला। पदाधिकारी जनता का काम करें। आगामी पंचायत चुनाव में पार्टी का परचम फहरे, इसके लिए मैदान में उतरने का काम करें।
बैठक को संबोधित करते मंत्री।
जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे ने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर जन समस्याओं को निपटाने का काम करें और लोगों को सरकार की योजनाओं को बताएं। मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला ने कहा जब से उत्तर प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तब से जनपद का चैमुखी विकास हुआ है। चारों तरफ सडके बन रही हैं। पुलों का निर्माण हो रहा है। बैठक में प्रमुख रूप से बद्रीविशाल त्रिपाठी, लवकुश चतुर्वेदी, अर्जुन शुक्ला, शिव शंकर सिंह, पकज अग्रवाल, राजेश जयसवाल, आलोक पाण्डेय, अश्वनी अवस्थी, राजेश्वरी द्विवेदी, शिवाकात पाण्डेय, आशीष पाण्डेय, सुशील द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment