बिन्दकी-फतेहपुर, शमशाद खान । संपूर्ण समाधान दिवस में कारागार राज्यमंत्री फरियादियों की समस्याएं सुनने पहुंचे तो फरियादियों की लंबी लाइन लग गई। सबसे अधिक राजस्व व पुलिस विभाग की समस्याएं रहीं। कारागार राज्यमंत्री ने फरियादियों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश भी दिया कि हर हाल में सभी फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण किया जाए वरना जिम्मेदार लोगों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
मंगलवार को नगर के तहसील परिसर स्थित सभागार कक्ष में संपूर्ण समाधान दिवस पूर्वान्ह करीब 11 बजे प्रारंभ
![]() |
पीड़ितों की समस्याएं सुनते कारागार राज्यमंत्री जय कुमार जैकी। |
हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस में कारागार राज्यमंत्री जय कुमार सिंह के आने की सूचना पहले से थी। जिसके चलते फरियादियों की भी भीड़ शुरुआती दौर पर ही लगने लगी थी। कारागार राज्यमंत्री ने कई गंभीर मसलों में स्वयं फरियादियों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को बुलाकर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान करते हुए कहा कि यह समस्या है तुरंत हल कराई जाएं और उन्हें अवगत भी कराया जाए। उन्होंने मौजूद सभी विभागों के विभागाध्यक्ष तथा उनके प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि जो भी समस्याएं संपूर्ण समाधान दिवस में आती हैं उनका निस्तारण हर हाल में किया जाए। खासकर जो समस्याएं काफी दिनों से लंबित है, ऐसी समस्याओं पर अधिक गंभीरता बरती जाए। हर हाल में फरियादियों की समस्याएं हल की जाए और उन्हें अवगत भी कराया जाए। उन्होने आश्वस्त किया कि सभी की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, उप जिलाधिकारी प्रियंका, सीओ योगेंद्र सिंह मलिक सहित तमाम अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment