चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। खंड विकास अधिकारी विपिन कुमार सिंह ने क्षेत्र के कई ग्राम पंचायतों में गौशालाओं का औचक निरीक्षण कर गोवंश के चारा, भूसा, पानी आदि व्यवस्थाओं की पड़ताल की।
जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में बीडीओ विपिन कुमार सिंह ने गौशालाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौजूद कर्मचारियों को निर्देशित किया कि गौवंशों के भूसा, ठंड से बचाव, पानी आदि इंतजाम में कोई कमी नहीं मिलना चाहिए। अगर लापरवाही हुई तो जिम्मेदारों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। ग्राम पंचायत जमाहिल के गौशाला में पर्याप्त चारा भूसा की व्यवस्था सहीं नही मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने तत्काल कर्मचारियों से भूसा की व्यवस्था कराई। इसी क्रम में बेराऊर बांगर में गोवंश की व्यवस्था देखी। सचिव जगदीश पटेल
![]() |
निरीक्षण करते बीडीओ। |
एवं कर्मचारियों से कहा कि ठंड को देखते हुए तिरपाल, जूट बोरा आदि लगाया जाए। समय पर भूसा डालें। हरा चारा की व्यवस्था कराते रहें। किसी कीमत पर गौशाला में अव्यवस्था न हो। लापरवाही पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इसके बाद बीडीओ ने ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत रायपुर, खोपा, चिल्लीराकस, बिहरवा, प्रसिद्धपुर, रम्पुरिया अब्बल आदि ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत रूप नारायण सिंह, सचिव जगदीश पटेल, प्रियम्वदा पाण्डेय आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment