फतेहपुर, शमशाद खान । पूर्व सैनिक सेवा परिषद के तत्वाधान में सेना दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित गांधी मैदान में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही बाईक जागरूकता रैली निकली गयी।
शुक्रवार को पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष रामशरण अवस्थी के नेतृत्व में सेना दिसव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप के जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे व विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक सत्यपाल अंतिल ने शिकरत की। कार्यक्रम में महात्मागांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गयी।
![]() |
जागरूकता रैली को रवाना करते डीएम व एसपी। |
वही जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे व पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल द्वारा पूर्व सैनिकों व एनसीसी छात्रों की बाईक जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बाइक जागरूकता रैली कलक्ट्रेट के गांधी मैदान से निकलकर पटेल नगर रेलवे स्टेशन रोड से होते हुए वापस गांधी मैदान में आकर समाप्त समाप्त हुई। इस दौरान भारत माता की जय शहीदों की कुर्बानी याद रखेंगे हिंदुस्तानी के नारों से वातावरण गूंज उठा पूर्व सैनिक व कार्यक्रम आयोजक रामशरण अवस्थी ने बताया कि सेना दिवस पर पूर्व सैनिकों के जज्जो की सराहना कर उनके द्वारा सेवा का दौरान किये गए कार्यो को याद किया गया। साथ दुश्मनों से देश की सुरक्षा के लिये पूर्व सैनिक कंधे से कंधा मिलाकर सदैव देश के साथ है। इस मौके पर कोटेश्वर शुक्ला, सन्तोष द्विवेदी, रवीश शुक्ला उदयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment