न्याय पंचायत अध्यक्ष और सचिव बनाए जा रहे
बांदा, के एस दुबे । जिला कांग्रेस कमेटी का संगठन सृजन अभियान इन दिनों परवान चढ़ रहा है। बबेरू ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस माताबदल श्रीवास की अध्यक्षता में मुरवल गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अमित सिंह को न्याय पंचायत अध्यक्ष एवं अशोक यादव को न्याय पंचायत सचिव बनाया गया। इसी प्रकार न्याय पंचायत बड़ागांव की बैठक में ग्राम अहार में न्याय पंचायत अध्यक्ष एवं सचिव के नाम का चयन किया गया।
सृजन अभियान के तहत नए सदस्यों के आवेदन पत्र भरे गए। इसी प्रकार न्याय पंचायत सांतर की बैठक ग्राम सांतर में हुई। जिनमें बनवारीलाल को अध्यक्ष एवं राजबहादुर वर्मा को सचिव बनाया गया। न्याय पंचायत बगेहटा की बैठक ग्राम टोलाकलां में आयोजित की गई। इसमें अध्यक्ष पद पर ललित किशोर पाल और सचिव पद पर राजेश सिंह को दायित्व सौंपा गया। बैठकों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने सभी के विचार जाने। कहा कि भाजपा की सरकार के तीनो बिल किसान विरोधी हैं। किसान व कृषि के हितार्थ नहीं हैं। बल्कि कारपोरेट के हितार्थ
![]() |
बैठक को संबोधित करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित |
हैं। किसानों को धोखे में रखकर तीनो बिल पास किए गए हैं। तानाशाही तरीके से आनन-फानन पास किया गया। किसानों को इसकी जानकारी नहीं दी गई कि वह बिल जो पास करने जा रहे हैं, इन बिलों से किसानों का क्या हित है। महिला कांगे्रस अध्यक्ष सीमा खान, जिला महासचिव गजेंद्र सिंह पटेल, जिला महासचिव रामहित निषाद, सोशल मीडिया कोआर्डिनेटर संतोष कुमार द्विवेदी आदि ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों, मजदूरों, महिलाओं, व्यापारियों, छात्रों, युवाओं को उनके हक की लड़ाई में साथ खड़ी है। बैठक में आदित्य स्वरूप पांडेय, नामानुज भौंरहा, पंकज हरिओम सचिव, शैलेंद्र सिंह, निर्भय सिंह पटेल, पप्पू यादव, रामस्वरूप् वर्मा, लवलेश, रमजान खान आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment