कंबल पाकर खिल उठे गरीबों के चेहरे
कमासिन, के एस दुबे । ठंड से निजात दिलाने के लिए उप जिलाधिकारी के निर्देशन में रविवार को कस्बे के 60 गरीब परिवारों को कंबलों का वितरण किया गया। कंबल पाकर गरीबों के चेहरे पर मुस्कान नजर आई। कस्बे के हिम्मत सिंह के चक्की के हाते में 60 गरीब परिवारों को उप जिलाधिकारी सौरभ शुक्ला के निर्देशन में कंबल वितरण किया गया। हल्का लेखपाल कोठारी सिंह ने बताया कि कस्बे के अति निर्धन परिवारों को कंबल वितरण किया गया। कंबल
![]() |
गरीबों को कंबल वितरित करते लेखपाल |
वितरण के लिए चयनित परिवारों में असहाय, वृद्ध, विधवा, विकलांग लोगों को कंबल वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि शासन की ओर से प्रतिवर्ष गरीबों के लिए कंबल वितरण करने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। शासन की मंशा है कि कोई भी गरीब की ठंड से मौत न होने पाए। इसके लिए कंबल वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि जिन गरीब परिवारों के नाबालिग लड़के हैं, उन परिवारों को भी कंबल वितरण किया गया।
No comments:
Post a Comment