प्रसपा की मासिक बैठक में छात्र सभा का विस्तार
फतेहपुर, शमशाद खान । प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की मासिक बैठक ताम्बेश्वर नगर स्थित प्रदेश सचिव बीना पटेल के आवास पर स्थित जिला कार्यालय में आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामशरण यादव व संचालन महासचिव आलोक द्विवेदी ने किया। प्रमुख महासचिव फूल सिंह मौर्य ने पार्टी की प्राथमिकताओं (विजन 2022) को पढ़कर सुनाया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष अब्दुल मोईद कासिमी ने नये वर्ष की मुबारक बाद देते हुए कहा कि वर्तमान सरकारें देश को बर्बाद करने पर तुली है। प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ही सच कहने व लड़ाई लड़ने का जज्बा रखते है। नगर अध्यक्ष शाहनवाज खां, कोटेश्वर शुक्ला, महासचिव आशुतोष पटेल, अजय
![]() |
छात्र सभा के पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपते जिलाध्यक्ष। |
अवस्थी व कपूर सिंह यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किये। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सचिव बीना पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा गांव-गांव पांव-पांव कार्यक्रम बनाकर पार्टी को सक्रिय व ऊर्जावान बनाने का काम किया है। हम सभी साथी जिला संगठन के साथ मिलकर गांव-गांव में लगातार पहुंचने का काम कर रहे हैं। बैठक के दौरान छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अभिषेक पटेल ने संगठन का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों को माला पहना कर मनोनयन पत्र दिलाने का भी काम उच्च पदाधिकारियों से कराया। जिनमें महासचिव आयुष पटेल, उपाध्यक्ष यमन कुमार, प्रमुख महासचिव अमित कुमार कोषाध्यक्ष विकास पाण्डेय, आदर्श अवस्थी, देवेन्द्र कुमार दिवाकर, नन्द किशोर तिवारी व सचिव अतुल पटेल, विनीत लोधी, शुभम तिवारी, हर्षवर्धन सिंह, हर्ष कुमार वर्मा, अतुल कुमार पटेल, आकाश शुक्ला, रमेश कुमार के अलावा 20 सदस्यों को मनोनयन पत्र सौंपा गया। इस मौके पर रजिया आशकार व प्रेमकुमारी साहू सहित कई अन्य ने सदस्यता ग्रहण की। इसके अलावा रघुराज पाल, होरीलाल पासवान, सुधा मौर्य, नयन सिंह यादव, नरेश मौर्य, लाला पाल, संतोष यादव, राजू लोधी, मो॰ सरफराज खां, मो॰ दानिश, मो॰ आजम, जितेन्द्र कुमार मौर्य, सुरेन्द्र कुमार मौर्य आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment