लापरवाही पर कठार लेखपाल सस्पेंड
कमासिन, के एस दुबे । चित्रकूटधाम मंडलायुक्त गौरव दयाल ने विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। वरासत एवं घरौली कार्य में लापरवाही के आरोप में कठार के लेखपाल को सस्पेंड कर दिया गया।
आयुक्त ने क्षेत्रीय किसानों की समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश उप जिलाधिकारी बबेरू को दिए। मण्डलायुक्त कमासिन से किटहाई पहुंचे। निरीक्षण कार्यो दौरान रास्ते में कमासिन ग्राम पंचायत की गौशाला का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी को ग्राम पंचायत कमासिन ग्राम विकास अधिकारी प्रभाकर पटेल ने बताया 2268 पशुओं के गौशाला में खानपान की व्यवस्था 14 बीघा जमीन पर बने पशु आश्रय केंद्र में कर्मचारियों की मदद पर सेवा कार्य किया जा रहा है। भूसे के साथ कना एवं बरसींग भी दी जा रही है। मण्डलायुक्त ने पूछा पशुओं के गोबर का उपयोग कैसे करते हैं। उत्तर में सचिव पटेल ने बताया प्रतिवर्ष एक लाख सत्ताईस हजार रुपये
![]() |
विकास कार्यों का निरीक्षण करते आयुक्त गौरव दयाल |
की गोबर खाद की नीलामी की गई।जानवरो के बीमार होने पर पशु चिकित्सा अधिकारी कमासिन डा. कमलेश सिंह नियमित देखरेख प्रतिदिन करते हैं। पशु आश्रय केंद्र में बिजली कनेक्शन नही है। जनरेटर चलाकर पशुओं को पानी की व्यवस्था की जाती है। पशुओं को ठंड से बचाव के लिए पशु आश्रय स्थल को प्लास्टिक पन्नी से कवर किया गया है। कमासिन गौशाला निरीक्षण उपरांत मण्डलायुक्त का काफिला किट हाई एल एमटी द्वारा घर घर जल योजना स्थल पर पहुचकर प्रोजेक्ट मैनेजर सुमेर रहबर एवं प्रोजेक्ट एडवाजर गुरु नानक से विस्तृत जानकारी मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने की। इस दौरान ग्राम पंचायत पनाह प्रधान पति धनंजय करवरिया ने बताया ग्राम समाज की उनीस बीघा भूमि घर-घर जल योजना के लिए आवंटित की गई। ग्राम पंचायत के ग्राम किट हाई की आबादी 740 एवं पूरी ग्राम पंचायत की 3337 जनसंख्या है। क्षेत्र में पीने के पानी की सुलभता के लिए यह प्रयास किया गया है। योजना प्रबन्धक से मंडलायुक्त ने डीपीआर तैयार होने एवं योजना के पूर्ण होने बावत जानकारी पर बताया कि केंद्र सरकार के निर्देशन पर अगस्त 2022 में कार्य पूरा कर निशुल्क घर-घर जल पहुंचाने का कार्यक्रम है। इसका संरक्षण दस वर्षों तक एल एमटी द्वारा देख रेख किया जाएगा। प्रोजेक्टर मैनेजर ने यह भी बताया कि यमुना नदी के किनारे खटांन ग्राम बीहड इलाके में है। यहां नदी किनारे में नजदीकी 19 किसानों से भूमि अधिग्रहण की वार्ता कर ब्रिज बनाकर पीने के पानी के लिए पाइप लाइन डाली जाएगी। घर-घर का कनेक्शन देने का सर्वे कार्य पूरा हो गया है। मण्डलायुक्त ने प्रोजेक्ट मैनेजर से स्थानीय प्रशासन का सहयोग लेने के साथ उपजिलाधिकारी बबेरू लगातार संपर्क बनाए रखने को कहा गया। निरीक्षण उपरांत मण्डलायुक्त जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी बबेरू थाना प्रभारी निरीक्षक कमासिन सहित एलएमटी प्रोजेक्ट प्रबन्धक के साथ खटान ग्राम यमुना नदी जल संग्रहण क्षेत्र का अवलोकन कर वापस मंडल मुख्यालय प्रस्थान कर गए।
No comments:
Post a Comment