संत तुलसी पब्लिक स्कूल में मनाई गई गुरू गोविंद सिंह जयंती
बांदा, के एस दुबे । बुधवार को इन्दिरा नगर स्थित संत तुलसी पब्लिक स्कूल में गुरू गोविन्द सिंह जयंती समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अमरलाल जी द्वारा सिख धर्म के दसवें गुरू श्री गुरू गोविन्द सिंह के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद विद्यालय के प्रबन्धक संत कुमार गुप्ता ने गुरूद्धारा प्रमुख अमरलाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया। विद्यालय की शिक्षिका सोनिया मूलचन्दानी ने गुरू गोविन्द सिंह जयंती के मौके पर
![]() |
कार्यक्रम को संबोधित करते अतिथि |
अपने विचार व्यक्त किये। इसके बाद अमरलाल ने गुरू गोविन्द सिंह के जीवन चरित्र पर व्यापक प्रकाश डाला। कहा कि उनका जीवन अन्याय, अधर्म और दमन के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए समर्पित हो गया। गुरू गोविन्द सिंह की शिक्षाएं सवा लाख से एक लड़ाऊ, चिड़ियों से मैं बाज तुड़ाऊ, तबै गुरू गोविन्द सिंह नाम कहाऊं। इसी क्रम में एक सुन्दर गीत के माध्यम से सबको भाव विभोर कर दिया।
![]() |
मौजूद छात्र-छात्राएं |
विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किये। विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाओं ने गुरू गोविन्द सिंह के जीवन शिक्षाओं पर अपने विचार व्यक्त किए। उप प्रधानाचार्या निधि सिंह ने महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार राज ने जयंती की शुभकामनाएं दीं। डा0 जगदीश चंसौरिया ने भी संबोधित किया। शुभ संस्कृति किड्स जोन की प्रधानाचार्या अनु सिंह ने गुरू गोविन्द सिंह के शिष्य कन्हैयालाल के दृष्टांत द्वारा यह प्रेरित किया कि हमें सबके साथ हमेशा समानता, दया की भावना रखनी चाहिए। कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय प्रबन्धक ने सभी का आभार जताया।
No comments:
Post a Comment