चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में मंदिर निर्माण को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व विचार परिवार के तत्वावधान में श्रीराम मंदिर निधि समर्पण समिति ने शहर के पुरानी बाजार स्थित रामलीला भवन से श्रीराम मंदिर जन जागरण यात्रा में जय श्रीराम के जयघोष व हाथी-घोडा के साथ मुख्य मार्गों से नाचते-गाते शोभायात्रा निकाली। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। समापन अवसर पर गोष्ठी संपन्न हुई। इस दौरान संत मदनगोपाल दास, महंत रामहृदय दास, महंत वरुण प्रपन्नाचार्य, महंत भरत दास, महंत मोहित दास, रामचन्द्र दास,
![]() |
शोभायात्रा निकालते संत-महंत, जन प्रतिनिधि। |
आरएसए के जिला प्रचार प्रमुख संजय शुक्ला, राज्य मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, कानपुर बुन्देलखण्ड के प्रदेश मंत्री अशोक जाटव, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खरे, शक्ति प्रमान सिंह तोमर, शानू गुप्ता, रणवीर सिंह चैहान, रामबाबू गुप्ता, अतुल प्रताप सिंह, पप्पू जायसवाल, पंकज अग्रवाल, श्याम गुप्ता, विजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment