चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय ने शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंचकर द्वितीय कोविड वैक्सीनेशन व्यवस्था का जायजा लिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना के टीकाकरण का द्वितीय अभियान चल रहा है। अब तक जिला अस्पताल में 27 स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लग चुका हैं। इसी प्रकार जनपद की सभी सामुदायिक
![]() |
निरीक्षण करते डीएम। |
स्वास्थ्य केंद्रों में भी टीकाकरण का अभियान चल रहा है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आरके गुप्ता को निर्देश दिया कि लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत टीकाकरण कराएं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार से कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के टीकाकरण को जिला कार्यक्रम अधिकारी से संपर्क स्थापित कर व्यवस्था सुनिश्चित करें।
No comments:
Post a Comment