कड़कड़ाती ठंड में धरना देकर किसानों का कर रहे समर्थन
फतेहपुर, शमशाद खान । केन्द्र सरकार द्वारा पारित कृषि बिल वापस लिए जाने की मांग को लेकर पिछले एक सप्ताह से राष्ट्रीय किसान मोर्चा के बैनर तले नहर कालोनी में दिया जा रहा धरना आठवें दिन भी जारी रहा। रविवार को कानून के विरोध में संयुक्त किसान मजदूर मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश पाल की अगुवाई में किसानों द्वारा राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपकर कृषि कानून को रद्द किए जाने की मांग किया। एसडीएम को दिये ज्ञापन में बताया कि दिल्ली सिन्धु बार्डर, शाहजहांपुर बार्डर एवं गाजीपुर बार्डर पर किसान विरोधी कानून को वापस लिए जाने के लिए आन्दोलन चल रहा है। यह कानून पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के
![]() |
कृषि बिल वापस लेने की मांग को लेकर धरना देते राष्ट्रीय किसान मोर्चा के लोग |
लिए पारित किया गया है जिससे पूरे देश के किसानों में आक्रोश है। राष्ट्रीय किसान मोर्चा द्वारा 11 जनवरी से लेकर 17 जनवरी 2021 तक देश के 550 जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन का आन्दोलन किया जा रहा है। उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा पारित तीनो कानून, कृषि उत्याद व्यापार एवं वाणिज्य (संवर्धन एवं सहायता) कानून- 2020, मूल्य आश्वासन और कृषि सेवाओं के करारों के लिए किसानों का सशक्तिकरण और संरक्षण कानून-2020आवश्यक वस्तु अधिनियम-2020 वापस लिए जाने की मांग किया। साथ ही कहाकि किसानों के आंदोलन के बाद भी किसान विरोधी कानून वापस नहीं लिए गए तो देशव्यापी जेल भरो आन्दोलन किया जाएगा। इस मौके पर दिलीप पाल इन्द्रसेन पासी, योगेश पासी, आशीष कुमार, राजकरन राजवंशी आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment