पट्टाधारक के विरुद्ध कार्यवाही व मुआवजे की परिजनों ने की मांग
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। खदान में काम कर रहे मजदूर की रस्सा टूटने से नीचे गिरकर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
ये घटना भरतकूप थाना क्षेत्र के गोडा पहाड स्थित खदान पर हुई। बताया गया कि पंकज महेश्वरी की खदान में सिलखोरी गांव का मजदूर इन्दु उर्फ गिरधारीलाल पुत्र रामखेलावन रोज की भांति काम कर रहा था। अचानक रस्सा टूटने से नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि तीन-चार मजदूर मामूली रूप से घायल हुए है। जानकारी
![]() |
घटना स्थल खदान। |
होने पर एसडीएम ने पड़ताल की है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों में चर्चा रही कि खदानों में सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं दिया जाता। जिसके चलते आए दिन मजदूर काल के गाल में समा जाते हैं। मृतक के दो पुत्र, एक पुत्री है। पत्नी कल्ली का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पट्टाधारक के विरुद्ध कार्यवाही व मुआवजे की मांग की है। घटना की सूचना पर डीएम शेषमणि पाण्डेय, खनिज अधिकारी सनी कौशल ने निरीक्षण किया है।
No comments:
Post a Comment