बालिका दिवस पर पर महिला सशक्तीकरण की पेश की नजीर
अफसरों की पहल की चारों ओर हो रही प्रशंसा
फतेहपुर, शमशाद खान । राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कलेक्ट्रेट स्थित गांधी मैदान में मेले का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक विक्रम सिंह व बिंदकी विधायक करन सिंह पटेल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। तत्पश्चात मेले में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा जनहित में चलाई जाने वाली योजनाओं की जानकारी देने के लिये लगाये गये स्टाल का निरीक्षण कर योजनाओं के बाबत जानकारी हासिल की। स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सदर विधायक विक्रम सिंह ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में केंद्र व प्रदेश सरकार की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद से महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है बालिकाओं की शिक्षा के लिये परास्नातक व रिसर्च तक के लिये
![]() |
मेले का दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ करते विधायक। |
स्कालरशिप योजनाएं संचालित है। जबकि महिलाओं की सुरक्षा के लिये वोमेन पावर लाइन डायल 112, महिला हेल्पलाईन पुलिस में महिला कर्मियों की तैनाती के साथ ही परिवारिक विवाद की स्थिति में महिलाओं की समस्याओं को हल करने के लिये डेस्क उपलब्ध है। थानों में महिला डेस्क की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि सबका साथ-सबका विकास के तहत प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। वहीं विश्व बालिका दिवस पर हाईस्कूल की टॉपर भावनी द्विवेदी एक दिन की डीएम और हिमांशी विश्कर्मा पुलिस अधीक्षक बनाई गयी। इस दौरान छात्राओं को शासन के कार्यों का निष्पादन और कर्तव्यों की जानकारी दी गयी। अफसर बनी छात्राओं का उत्साह देखते ही बना। छात्राओं ने प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए सीडीओ सत्य प्रकाश से रैन बसेरों की स्थितियां एवं साफ-सफाई की जानकारी हासिल की। सीडीओ ने बताया कि सफाई कर्मियों का रोस्टर बनाकर काम कराया जा रहा है। आवास के बारे में पूछा तो बताया कि जरूरतमंद 18 हजार लोगों को आवास दिया गया है। पेंशन के बारे में समाज कल्याण अधिकारी से जानकारी मांगने पर बताया कि तीसरी किश्त दी जा चुकी है। प्रोवेशन अधिकारी से महिलाओं की पेंशन की जानकारी हासिल की प्रोवेशन अधिकारी राजेश सोनकर ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के जरिये पेंशन दी जा रही है। गरीब छात्रों की पढ़ाई की जानकारी भी मांगी। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि नौंवी से लेकर पीएचडी तक के छात्रों को शुल्क प्रतिपूर्ति दी जा रही है। लॉकडाउन के दौरान बेरोजगार हुए लोगों के बाबत जानकारी हासिल करने पर सहायक श्रमायुक्त सुविज्ञ सिंह ने बताया कि प्रतिमाह बेरोजगारों के एक हजार रुपए दिए गए हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक बनीं हिमांशी द्विवेदी ने पुलिस से महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में विभाग से जानकारियां हासिल की। एक दिन के लिये अफसरो की कुर्सी पर बैठी बेटियों में उत्साह दिखाई दिया। लोगों ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की इस पहल पर उनकी जमकर प्रशंसा की।
No comments:
Post a Comment