बांदा, के एस दुबे । सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे संगठन का एक-एक कार्यकर्ता समाजवादी परिवार का सदस्य है। वह खुद को अखिलेश समझकर किसानों, गरीबों, बेरोजगारों और नौजवानों के बीच पहुंचे। उनका दुख दर्द बांटे। जितनी हो सके उनकी मदद में खड़ा हो, तभी हम आगे आने वाले लक्ष्य को भेदने में सफल होंगे। यह बात सपा सुप्रीमो ने पूर्व सीबीआई अधिकारी अनिल यादव के आवास पर कार्यकर्ताओं से कही। उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों को जनविरोधी करार देते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच पहुंचकर उन्हें
![]() |
अखिलेश यादव को स्मृति चिन्ह भेंट करते सपा नेता सुशील त्रिवेदी |
अपने साथ जोड़ें। अभी हम लोगों ने किसानों के समर्थन में जो आंदोलन चलाया, उससे आगे बढ़-चढ़कर नौजवान घेरा कार्यक्रम चलाएंगे, जिसकी तैयारियों में अभी से जुट जाएं। सपा सुप्रीमो ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और सूबे की सरकार की कारगुजारियों से जनता परेशान हो चुकी है। आशा भरी निगाहों के साथ समाजवादी पार्टी की ओर निहार रही जनता पंचायत चुनाव में ही सूबे की सरकार को आईना दिखाने का काम करेगी। सपा सुप्रीमो ने कहा कि समाजवादी पार्टी में सभी जाति के
![]() |
सपा सुप्रीमो को उनकी फोटो भेंट करते अनिल यादव |
लोगों को बराबर सम्मान दिया जाता है, किसी के साथ द्वेषता नहीं की जाती। इसी लिए समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और रीतियों का पालन करते हुए काम करता है। सुप्रीमों ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा कि वह किसानों की समस्याओं का समाधान कराने में काई कोताही न बरते। शुक्रवार की शाम को सपा सुप्रीमो ने सपा नेता विदित त्रिपाठी के कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया।
इधर, सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष आमिर खान उर्फ मन्नी ने अपने आवास के सामने फूलमालाओं से लादकर सपा सुप्रीमो का स्वागत किया। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुशील त्रिवेदी ने अखिलेश यादव को स्मृति चिन्ह भेंट किया। शुक्रवार की रात सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पूर्व अध्यक्ष शमीम बांदवी, हाजी शकील ने अपने घर के
![]() |
विदित त्रिपाठी के कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ करते अखिलेश यादव |
दरवाजे पर जोरदार स्वागत किया। महिला प्रान्तीय नेत्री शानिया खां ने भी स्वागत किया। इस मौके पर सपा सांसद विशम्भर प्रसाद निषाद, पूर्व विधायक विशम्भर यादव, जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव, बीपी यादव, शमीम बांदवी, इमरान खान, अशोक श्रीवास, शेखर शर्मा, ब्रजभूषण यादव, शकील अली, मोहन साहू, प्रदीप यादव, नन्दकिशोर यादव, प्रदीप जडिया, राजबहादुर कुशवाहा, राकेश राजपूत, शिवकरन पाल, अशोक सिंह गौर, देवराज गुप्ता, मनोज वर्मा, राजन चंदेल, मदनगोपाल कश्यप, वृन्दावन वैश्य, ब्रजेश पटेल, अमोल यादव, भरत दिवाकर, शरद यादव, अनुपम लौहवंशी, मुशीर भाई, अकील अंसारी, ब्रजमोहन यादव, पीयूष गुप्ता, महेन्द्र यादव, सत्यनारायण सोनकर, अशोक भागवानी, पंकज यादव, अली अहमद सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment