बांदा, के एस दुबे - श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के निर्देशन पर सम्पूर्ण क्षेत्रों में श्रीराम मन्दिर निर्माण समर्पण निधि अभियान हेतु जनपद बांदा का सम्पर्क कार्यालय का भव्यशुभारम्भ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रान्त प्रचारक आदरणीय श्री राम जी के द्वारा भगवान श्री रामचन्द्र जी के चित्र पर पूजन, पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलित कर किया
गया। शुभारम्भ के दौरान उन्होने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण समर्पण निधि अभियान मकर संक्रांति के पावन पर्व 15 जनवरी 2021 से लेकर माघी पूर्णिमा 27 फरवरी 2021 तक अभियान के माध्यम से भगवान श्री राम के आदर्शों पर चल करके प्रत्येक कार्यकर्ता प्रत्येक हिन्दू परिवार के घर प्रत्येक सदस्य से समर्पण निधि का संकलन करेगें। यह
समर्पण निधि भगवान श्रीराम के चरणों पर नमन के साथ समाज में मर्यादा, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रीय एकता का प्रतीक राष्ट्र मन्दिर के निर्माण पर एक महत्वपूर्ण आहूति होगी। इस दौरान जिला अभियान प्रमुख श्री प्रभाकर सिंह चन्देल ने बताया कि इस जिला सम्पर्क कार्यालय के माध्यम से प्रतिदिन कार्यकर्ताओं के द्वारा संकलित समर्पण निधि का संग्रह कर श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास को सूचना प्रेषित होगी। कार्यालय शुभारम्भ के दौरान जिला प्रचारक सक्षम जी, जिला कार्यवाह संजय जी, समिति संयोजक हर्षवर्धन जी, चक्रपाणि अवस्थी जी, पवन सिंह जी, रामप्रसाद सोनी जी, संतू गुप्ता जी, अनुरूद्ध जी, विवेक जी, दिनेश जी, हरिशंकर जी, सूरज जी, रामलाल, यशंवन्त जी, दिलीप जी, महेन्द्र जी आदि दर्जनों प्रमुख राम भक्तों का समूह उपस्थित रहा।
No comments:
Post a Comment