चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। किसान कल्याण मिशन के अंतर्गत बुधवार को ब्लाक परिसर मानिकपुर में विधायक आनन्द शुक्ला ने किसान मेला, गोष्ठी, प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि किसान, गरीब, मजदूर, दिव्यांग, विधवाओं आदि पिछडे वर्ग को ध्यान में रखकर सरकार योजनाएं संचालित कर रही है। समय पर कृषकों को खाद, बीज, पानी मुहैया कराने को शासन कटिबद्ध है। मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी ने कहा कि शासन ने किसानों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई है। गांव-गांव चैपाल लगाकर समस्याओं का निदान कराया जा रहा है। उन्होंने
![]() |
गोष्ठी को संबोधित करते विधायक। |
किसानों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। इस दौरान कृषकों को ट्रैक्टर, माउंटेड स्प्रेयर की चाभी दी गई। कृषि यत्र वितरित किए गए। विषय वस्तु विशेषज्ञ सुनील कुमार सिंह ने संचालन करते हुए कृषि सुधार विधेयक पर चर्चा की। फसल बीमा, किसान सम्मान निधि, उन्नतिशील बीज, फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के संबंध में जानकारी दी। इस मौके पर भूमि संरक्षण अधिकारी हिमांशू पाण्डेय, जिला कृषि रक्षा अधिकारी धर्मेन्द्र अवस्थी, धु्रव प्रताप सिंह, मनोज तिवारी, आशीषे तिवारी, सुभाष सिंह आदि कृषक मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment