हमलावरों की तलाश में जुटीं पुलिस
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। चार पहिया से युवत-युवती पर चित्रकूट आते समय वाहन पलटते ही पीछे लगे वाहन सवारो ने गोलियां तडतड़ा दी। जिससे मौके पर दोनो की मौत हो गई। हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची मप्र पुलिस ने पड़ताल बाद शवों का पंचनामा कर ेपोस्टमार्टम कराया है। मृतकों को प्रेमी बताया जा रहा है।
ये वारदात नयागांव थाना अंतर्गत रजौला गांव के समीप रविवार को अपरान्ह करीब साढ़े तीन बजे हुई। बताया गया कि मप्र सतना के भाटिया गु्रप का मैनेजर हमीपुर निवासी अनुज दीक्षित चार पहिया वाहन से प्रेमिका प्रिया सिंह के साथ चित्रकूट आ रहा था। रास्ते से ही चार पहिया वाहन से कुछ लोग पीछा करने लगे। यह देख युवक तेज
![]() |
घटना स्थल पर मोजूद पुलिस। |
गति से वाहन चलाना शुरू कर दिया। बताते हैं कि बगदरा घाटी पर पीछे से टक्कर मारी गई, लेकिन तेज गति से वाहन चलाते रहे। रजौला के समीप दुबारा टक्कर लगते ही चार पहिया वाहन पलट गया और पीछे से आए वाहन में सवार अज्ञात हमलावरो ने तड़ातड गोलियां दाग कर युवक-युवती को मौत के घाट उतार दिया। हमलावर मौके से फरार ेहो गए। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मप्र सतना के एएसपी एसके जैन, एसडीओपी जीएस अहिरवार, थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। शवों की शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। चर्चा है कि मृतक अनुज दीक्षित सतना में शराब की दुकान पर मैनेजर पद पर कार्य करता था। इसी दौरान वहीं की युवती के साथ प्रेम संबंध बन गए।
No comments:
Post a Comment