टूरिज्म फैसिलिटी सेंटर के समीप से तत्काल अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय ने टूरिज्म फैसिलिटी सेंटर परिक्रमा मार्ग में अंडर ग्राउंड विद्युत केबल, डिजिटल रामायण गैलरी का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत हाकिम सिंह को निर्देश दिए की अंडर ग्राउंड केबल का काम तेजी से कराया जाए। गुणवत्ता ठीक नहीं है। जिसे दुरुस्त कराएं। परिक्रमा मार्ग के अतिक्रमण, टूरिज्म फैसिलिटी सेंटर के बगल में अवैध कब्जा निर्माण को तत्काल हटाए जाने के निर्देश उप जिलाधिकारी कर्वी को दिए। शौचालयों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण न पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए राजकीय निर्माण निगम कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गुणवत्तायुक्त कार्य कराएं। पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह को निर्देश दिए कि
![]() |
निरीक्षण करते डीएम। |
परिक्रमा मार्ग में जो कुछ जगह है कवर टीन शेड नहीं लगाए गए उनको तत्काल लगवा दिया जाए। टूरिज्म फैसिलिटी सेंटर के सामने कामतानाथ जी की तरफ आरती स्थल का निर्माण कराकर आरती की व्यवस्था कराई जाए। उन्होंने कहा कि जो भी यहां के विकास कार्य में छोटी-छोटी कमियां है उन्हें तत्काल पूर्ण करा दिया जाए। जिस तरह से डिजिटल रामायण गैलरी यहां पर बनाई गई है उसी प्रकार से डिजिटल रामायण रामघाट पर भी दिखाए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने फैसिलिटी सेंटर में डिजिटल रामायण का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी कर्वी राम प्रकाश, तहसीलदार कर्वी संजय अग्रहरी, चैकी प्रभारी सीतापुर रामवीर सिंह सहित संबंधित अधिकारी तथा कार्यदाई संस्था के अधिकारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment