नरैनी, के एस दुबे । भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर रैली निकाली और शांतिपूर्ण तीरके से निर्धारित रास्ते से गुजरे। गणतंत्र दिवस पर मंगलवार अपरान्ह भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश टिकैत के
![]() |
ट्रैक्टर रैली निकालते भाकियू पदाधिकारीगण |
आवाहन पर तहसील अध्यक्ष माहेश्वरी प्रसाद दीक्षित के नेतृत्व में किसानों ने दर्जनों ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर शांतिपूर्ण ढंग से रैली निकाली। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष रसिक विहारी खरे, ब्लाक अध्यक्ष लूसन यादव, छेदीलाल, कृष्ण कुमार मिश्रा सहित लगभग आधा सैकड़ा किसान सम्मिलित हुये।
No comments:
Post a Comment