चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। बेडीपुलिया स्थित गोस्वामी तुलसीदास महाविद्यालय में सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रजनीश जोशी की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। जिसमें मुख्य रूप से पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, मनोज यादव, सूरज सिंह पटेल, सुभाष सिंह पटेल, नरेंद्र प्रधान, रमेश यादव, रूद्र यादव, अरशद खान, शेरा यादव, यशवंत यादव, रजत दुबे, आलोक चैहान, अभिलाष यादव, लवकुश यादव, गणेश सिंह, अशोक सिंह, आशुतोष अग्रहरि उपस्थित रहे। इस
![]() |
कार्यक्रम में बोलते जिलाध्यक्ष। |
अवसर पर पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार जन आकांक्षाओं में खरी नहीं उतरी। सरकार का चार वर्ष का कार्यकाल समाप्त होने को है, परंतु जनपद में विकास के नाम पर एक भी पत्थर नहीं लग पाया है। प्रदेश की आवाम पूर्व सीएम अखिलेश यादव की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। 2022 में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी और प्रदेश का चहुंमुखी विकास होगा।
No comments:
Post a Comment