गिरवां थाने के खुरहंड गांव में हुई घटना
सड़क निर्माण के विवाद के चलते हुई घटना
बांदा, के एस दुबे । गिरवां थाने के खुरहंड गांव में सीसी सड़क निर्माण को लेकर वर्तमान प्रधान और पूर्व प्रधान पक्ष में विवाद हो गया। विवाद के दौरान फायरिंग हो गई, जिसमें पूर्व प्रधान के बेटे की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक का चचेरा भाई और दूसरे गुट का एक युवक घायल हुआ है। दोनो को कानपुर रेफर किया गया है। खबर पाकर एसपी, एएसपी और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई।
![]() |
जिला अस्पताल में मौजूद एएसपी व पुलिस |
गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव में सीसी रोड का निर्माण किया जा रहा है। विधायक निधि से बन रही सड़क को वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि नहीं बनने दे रहे थे। जबकि पूर्व प्रधान सीसी रोड बनवाना चाहते थे। इसी बात को लेकर दोनो ही पक्षों में कई दिनों से तनाव जैसे हालात बने हुए थे। गुरुवार सुबह पूर्व प्रधान छत्रपाल सिंह व दूसरे पक्ष से वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि के बीच कहासुनी हो गई। गाली-गलौज के दौरान दोनो पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट होने लगी। फावड़ा, कुदाल भी चली। गोलीबारी शुरू हो गई। फायरिंग के दौरान गोली लगने से पूर्व प्रधान के पुत्र अजीत सिंह (32) की मौत हो गई। जबकि मृतक का चचेरा भाई अभय सिंह (35) पुत्र सरोज सिंह और दूसरे
![]() |
मौजूद लोग |
पक्ष से प्रधान का पुत्र विकास सिंह (38) पुत्र अशोका सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो को कानपुर रेफर कर दिया गया है। खबर पाकर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह चैहान खुरहंड चैकी और गिरवां थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। गिरवां थाना प्रभारी बलजीत सिंह का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment