पंचायतों में न्याय पंचायत अध्यक्ष और सचिवों की हो रही नियुक्ति
बांदा, के एस दुबे । संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस जिलाध्यक्ष लगातार बैठकें कर रहे हैं। इसके साथ ही पंचायतों में न्याय पंचायत अध्यक्ष और न्याय पंचायत सचिवों की नियुक्ति की जा रही है। अभियान के तहत बड़ोखर खुर्द ब्लाक की न्याय पंचायत लामा, लुकतरा, मोहन पुरवा, मटौंध ग्रामीण में बैठकों का आयोजन किया गया और संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया।
मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बैठक में मौजूद ग्रामवासियों व न्याय पंचायत वासियों से संगठन सृजन अभियान के तहत लामा, लुकतरा, मोहन पुरवा, मटौंध ग्रामीण न्याय पंचायत में न्याय पंचायत अध्यक्ष व न्याय
![]() |
बैठक को संबोधित करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित |
पंचायत सचिव का चुनाव कराया और जनसमस्याओं को जाना। बैठक में जिलाध्यक्ष श्री दीक्षित ने संगठन को मजबूत करने को लेकर सभी के विचार जाने। कहा कि भाजपा की मोदी सरकार के तीनों कृषि बिल किसान विरोधी हैं। अन्नदाता सरकार के इरादों को समझता है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने ग्रामवासियों की समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया और कहा किसानों का बुरा हाल है। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान व जिला उपाध्यक्ष पीसीसी सदस्य बी. लाल व जिला महासचिव सूरज बाजपेई, धीरेन्द्र प्रताप सिंह पटेल जिला सचिव बड़ोखर खुर्द ब्लाक प्रभारी और कांग्रेस सोशल मीडिया कोआर्डिनेटर सन्तोष कुमार द्विवेदी ने भी बैठक को सम्बोधित किया। बैठक में मिथलेश पाण्डेय व सत्यदेव त्रिपाठी वरिष्ठ कांग्रेस नेता, वासुदेव सिंह, केपी सेन प्रदेश महासचिव पिछड़ा वर्ग, अशोक वर्धन कर्ण प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग, सुशील कुमार जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग, ज्ञानी प्रसाद सविता वरिष्ठ कांग्रेस नेता, दीपू द्विवेदी, राम देवी-महिला कांग्रेस बड़ोखर ब्लाक अध्यक्ष, चन्द्रपाल सिंह खेंगर, जुगुल किशोर दीक्षित, शिवपाल सिंह, छोटेलाल सेन, रामशरण वर्मा, अर्चना देवी, हामिद खान, मूलचन्द्र खेंगर, राजेन्द्र सिंह, चन्द्रभान सिंह, छेदीलाल, रामसहाय यादव, दयाराम, मूलचंद्र, मानसिंह, सेवालाल, ब्रजकिशोर प्रजापति, रामशरण वर्मा, राधा देवी, गोमती देवी, केशकली, वन्दना वर्मा, पूजा देवी सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment