जगह-जगह खिचड़ी भोज में लोगों ने त्योहार का लिया आनन्द
फतेहपुर, शमशाद खान । जिले भर में मकरसंक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। भीषण ठंड कोहरे व बर्फीली हवाओ के बावजूद जनपद के सभी घाटो भोर पहर से ही स्नान के किया श्रद्धालुओ का तांता लगा रहा वही मकर संक्रांति पर्व पर जगह जगह समाजिक समरसता खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। जिसमें लोगो ने एक साथ खिचड़ी खाकर त्योहार का आनद किया। समरसता खिचड़ी भोज के क्रम में शहर के साई मन्दिर में नगर पालिका का पूर्व चेयरमैन अजय अवस्थी एव सभासद दिवाकर अवस्थी की अगुवाई में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर शहर काजी शहीदुल इस्लाम अब्दुल्ला, सुनील शुक्ला, पंकज, शीतला पाण्डेय, शरद आदि मौजूद रहे। वही अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के तत्वाधान में हरिहरगंज स्थित एक लाज में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे वैष्य समाज के संरक्षक व पूर्व न्याय मंत्री राधे श्याम गुप्ता
![]() |
मकर संक्रान्ति पर्व पर जगह-जगह खिचडी वितरित करते लोग। |
एव विशिष्ट अतिथि के रूप में अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता ने शिरकत की। इस मौके पर युवा राष्ट्रीय महासचिव अरुण जायसवाल, युवा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शरण सिंपल, ट्रेडर्स अध्यक्ष राध्येश्याम श्याम हरायण, वेद प्रकाश गुप्ता, विनय अग्रहरि, गंगा साहू, रामविशाल गुप्ता, यश गुप्ता, आशीष अग्रहरि, संजय गुप्ता, उमा गुप्ता, सुनीता गुप्ता, रामबाबू गुप्ता, सन्तोष गुप्ता, धर्मेंद्र साहू, अजय साहू, अशोक गुप्ता आदि रहे। वही रेलवे स्टेशन के निकट सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन टीम द्वारा खिचड़ी वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो राहगीरों व यात्रियो ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मनोज मिश्रा, रमन द्विवेदी, महबूब भैया ,रितेश दीक्षित, आकाश, कुलजीत सिंह, सरनपाल सिंह, सन्नी, गुरमीत सिंह, गुरप्रीत कौर, आलोक दुबे, अतीश पासवान, गोलू गुप्ता, शिवानी, शिखा, राहुल, हरविंदर कौर, रमिंदर सिंह, तरनजीत सिंह, सरफराज, अन्नू पाल, अभय मिश्रा, पिंटू गुप्ता, सुजीत त्रिपाठी, ममता फॉउंडेशन की टीम के अध्यक्ष नितेश श्रीवास्तव, रंजना सिंह, विष्णु प्रसाद यादव आदि मौजूद रहे। वही दूसरी ओर शाखा के स्वयंसेवकों द्वारा तैयार एवं वितरित किया गया खिचड़ी भोज का आयोजन आचार्य विनोद शुक्ला के नेतृत्व में किया इस दौरान सम्बोधित करते हुए बताया कि यह मकर संक्रांति पर्व अत्यंत पुनीत एवं कल्याणकारी है इसमें खिचड़ी का आयोजन इसलिए किया जाता है कि इससे समाज में नाना तरह के लोग विभिन्न जाति समुदाय के रहते हैं एक साथ रहकर हम सब समाज को उच्चतम शिखर पर ले जा सकते हैं। इस दौरान सभी ने मिलकर खिचड़ी भोज का अनान्द लिया। इस मौके पर प्रदीप सिंह जिला कार्यवाहक अरुण, कोटेश्वर शुक्ला, गिरीश द्विवेदी, आचार्य रमानाथ द्विवेदी, भाजपा नेता राम प्रकाश गुप्ता, बिपिन बिहारी शरण, आचार्य विमला कांत, अनुराग मिश्रा, शोभा सिंह, शिशिर श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, भानु प्रताप मिश्र, बाबा लक्ष्मण दासरू देवेन्द्र सिंह नगर व्यवस्था प्रमुख, सुनील सिंह (शाखा कार्यवाह), अमरेन्द्र सिंह एडवोकेट (गड़शिक्षक), दीपांजलि मिश्रा (मुख्य शिक्षक), देवनारायण तिवारी (सेवा प्रमुख), रौनक सिंह (प्रार्थनाप्रमुख), अभिषेक अग्निहोत्री (गटनायक), हर्षवर्धन पाण्डे (गटनायक), अजीत कुमार (उपशिक्षा प्रमुख), आदित्य शर्मा, दीपेंद्र सिंह, अनिकेत सिंह आदि मौजूद रहे। वही शहर के गडरियन पुरवा स्थित गरीब परिवारों के बच्चो को निशुल्क शिक्षा देने वाले आचार्य रामनारायण के नेतृत्व में बाल संस्कार शाला मे खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। जिसमे हवन पूजन के साथ बच्चो ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया तत्पश्चात खिचड़ी भोज का अनान्द लिया। इस मौके पर श्रवण कुमार, विद्या सागर, रूपम मिश्रा आदि मौजूद रहें। इसी क्रम में यूथ आइकॉन डॉ0 अनुराग श्रीवास्तव द्वारा बहुआ स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के बीच जाकर उन्हें बिस्किट, फल व अंगवस्त्र भेंटकर स्नेह व सम्मान देकर मकर संक्रांति की बधाई दी। इस मौके पर डॉ0 श्याम बिहारी श्रीवास्तव, पद्मिनी श्रीवास्तव, वर्षा श्रीवास्तव, अर्णव अनुष्का से के अलावा अधीक्षक नीतू वर्मा, हरिओम, अशोक व संदीप मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment