कार्यकर्ताओ का उत्साह देख अखिलेश ने सरकार बनाने का किया आह्वान
फतेहपुर, शमशाद खान । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री के जनपद आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा जिले की सीमा से लेकर जगह-जगह स्वागत किया। चित्रकूट में किसान घेरा कार्यक्रम के पश्चात बांदा जनपद में रात्रि प्रवास के बाद लखनऊ वापस जाते समय जनपद की सीमा पर मुत्तौर कस्बा पहुँचते ही जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव के नेतृत्व में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि हाजी रजा, अरुणेश पाण्डेय दयालू गुप्ता, महेंद्र बहादुर बच्चा द्वारा जमकर स्वागत किया गया। वहीं सपा नेताओं द्वारा बहुआ कस्बा में स्वागत किया गया। जिसके पश्चात अयाह शाह कस्बा में पूर्व ब्लाक प्रमुख व पूर्व प्रत्याशी रीता प्रजापति व सपा नेता तनवीर हैदर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने फूल-मालाओं से लादकर स्वागत किया। शहर सीमा के राधानगर चैराहा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष
पूर्व मुख्यमंत्री का माला पहनाकर स्वागत करते सपाई। |
व पूर्व सीएम अखिलेश यादव का नगर अध्यक्ष मो0 साबिर व जिला उपाध्यक्ष नफीस उद्दीन, पूर्व सांसद डॉ अशोक पटेल, सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन चन्द्र प्रकाश लोधी के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम के पश्चात पूर्व सीएम अखिलेश यादव द्वारा शहर के एक मैरिज हाल में मीडिया से रूबरू हुए। जिसमे केंद्र व प्रदेश सरकार पर जनकर निशाना साधते हुए कार्यकर्ताओ के जोश को देखते हुए बाइस में बाइसिकिल की सरकार बनाने कड़वा किया। जिसके बाद पूर्व सीएम का काफिला रवाना हुआ। लखनऊ बाईपास चैराहा पर सपा नेता फैजान अहमद मून के नेतृत्व में स्वागत किया गया जबकि हुसैनगंज विधानसभा के सातवां मील पर मो0 असलम फरसी के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। जगह-जगह स्वागत से गदगद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा जनपद के कार्यकर्ताओ की प्रशंसा की गयी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष ठाकुर सतीश राज सिंह, वंदना राकेश शुक्ला, केतकी यादव, जंग बहादुर सिंह मखलू, रवींद्र यादव, अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, संगीता राज पासी, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष मो0 आजम खान, जेपी यादव, नितिन यादव, अरुण यादव, तरन्नुम परवीन, कलीम शेख, परवेज आलम, यासिर सफीर, फारमानुल हक, जियाउद्दीन राजू, सऊद अहमद, रणजीत पटेल, हीरा लाल साहू समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment