चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र विद्युत सप्लाई के लिए जिला मुख्यालय के पास बने बनकट गांव स्थित 132 केवीए सब स्टेशन में लगी लगभग 45 वर्ष पुरानी 33 केवी मेन उपकरण को बदला गया। जिसमें लगभग पांच घंटे आपूर्ति विभिन्न फीडरों में प्रभावित रही। इस कार्य के होने से सिंगल जेब्रा कंडक्टर पर चल रही लाइन की क्षमता दोगुनी हो जाएगी। इसे डबल जेब्रा कंडक्टर में परिवर्तित कर दिया गया है। जिससे ओवरलोड होने
![]() |
उपकरण बदलते कमर्चारी। |
पर भी विद्युत आपूर्ति बाधित नहीं होगी। बनकट 132 केवीए सब स्टैशन में मेन उपकरण को बदलने का कार्य सुबह दस से तीन बजे तक किया गया। जिससे शहर सहित पहाडी, खोह, भरतकूप, गनींवा के विद्युत फीडरों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। जबकि जिला अस्पताल व जल संस्थान में आपूर्ति जारी रखी गई। उपकरण बदलने में विद्युत विभाग के एसडीओ अमित निषाद सहित जेई तेज पाल, संजीव कुमार गोतम, राजकुमार, विवेक तिवारी, रामगोपाल की देखरेख में कार्य हुआ। बताया कि इस कार्य के होने से ओवरलोड में भी विद्युत आपूर्ति बहाल रहेगी।
No comments:
Post a Comment